अब नार्थ ईस्‍ट पर आईएसआईएस की नजरें, गृहमंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्‍ली। इराक और सीरिया के बाद अब आईएसआईएस की नजरें भारत पर लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक अब आईएसआईएस की नजरें भारत के नार्थईस्‍ट और यहां के राज्‍यों पर हैं। इस खतरे को भांपते हुए गृह मंत्रालय की ओर से नार्थ ईस्‍ट के सभी आठ राज्‍यों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

isis-north-eastern-states-india

गश्‍त बढ़ाने का आदेश

अलर्ट में किसी भी जेहादी खतरे या फिर गतिविधि से बचने के लिए गश्‍त को ज्‍यादा से ज्‍यादा करने और पहले से और ज्‍यादा चौकस रहने को कहा गया है।

त्रिपुरा सरकार के गृह मंत्रालय में कार्यरत एक टॉप ऑफिसर की ओर से बताया गया है कि गृह मंत्रालय की ओर से आठ राज्‍यों को किसी भी खतरे से निबटने के लिए पहले से ज्‍यादा अलर्ट रहने को कहा गया है।

इस अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से सभी केंद्रीय और राज्‍य की इंटेलीजेंस एजेंसियों से इंटरनेशनल बॉर्डर पर करीबी नजर रखने को कहा है।

98 प्रतिशत तक बढ़ा खतरा

गृह राज्‍य मंत्री किरन रिजिजू हालांकि कह चुके हैं कि नार्थईस्‍ट में चरमपंथी ताकतों से खतरा होना कोई नई बात नहीं है। रिजिजू ने मीडिया को बताया था इंटरनेशनल बॉर्ड्स पर खतरा इस समय करीब 98 प्रतिशत है।

नार्थ ईस्‍ट के 5,687 किमी फैली सीमा में 250 किमी का बॉर्डर भारत के साथ लगा हुआ है। बाकी का 5437 किमी का बॉर्डर चीन, म्यांमार, बांग्‍लादेश, भूटान और नेपाल के साथ जुड़ा है।

रिजिजू ने कहा था कि आईएसआईएस इस क्षेत्र में अपना प्रभाव स्‍थापित करने की कोशिशों में है। ऐसे में केंद्र सरकार किसी भी खतरे से निबटने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

बीएसएफ को किया गया अलर्ट

मंत्रालय बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा को और बढ़ाने के आदेश पहले ही दे चुका है। त्रिपुरा के डीजीपी के नागरात के मुताबिक राज्‍य सरकार ने बीएसएफ को ढाका हमले के बाद अलर्ट रहने का आदेश दिया था।

उन्‍होंने कहा कि अभी तक आईएसआईएस से जुड़े किसी भी खतरे के बारे में कोई स्‍पेशल रिपोर्ट नहीं आई लेकिन राज्‍य में सीपीएमएफ को डेप्‍लॉय कर दिया गया है। इसके अलावा त्रिपुरा पुलिस और त्रिपुरा स्‍टेट राइफल्‍स को भी चौकस रहने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+