कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में भी कमलनाथ सरकार पर मंडराने लगा है खतरा!

नई दिल्ली। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस के गठबंधन की सरकार पर सियासी खतरा मंडराने लगा है, ऐसे में तमाम मीडिया की नजर कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी सरकार पर है कि कैसे कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों को एकजुट रखने में सफल होती है। लेकिन इन सब के बीच मध्य प्रदेश में भी कमलनाथ सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। कांग्रेस आला कमान को लगता है कि भाजपा मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिशों में जुट गई है, लिहाजा वह पार्टी ने अपने गतिविधि को बढ़ा दिया है।

भाजपा प्रदेश सरकार गिराने की कोशिश कर रही

भाजपा प्रदेश सरकार गिराने की कोशिश कर रही

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा भोपाल में सरकार को गिराने की पूरी कोशिश कर रही है, वह अपनी पूरी ताकत लगा रही है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं जिसमे से भाजपा के खाते में 109 सीटें आई हैं जबकि कांग्रेस के खाते में पांच सीटें अधिक आई हैं और उसे 114 सीटों पर जीत मिली है। जिसके बाद पार्टी ने निर्दलीय विधायकों और सपा-बसपा के विधायकों की मदद से प्रदेश में सरकार का गठन किया है।

क्या है समीकरण

क्या है समीकरण

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को कद्दावर नेता माना जाता है, यही वजह है कि पार्टी पूर्ण बहुतम से कुछ कदम दूर रहने के बाद भी अन्य विधायकों के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाने में सफल हुई। पार्टी को चार निर्दलीय विधायकों, दो बसपा और एक सपा विधायक का समर्थन हासिल है जिसकी वजह से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन पाई है।

 भाजपा अपना घर बचाए

भाजपा अपना घर बचाए

जिस तरह से प्रदेश की सरकार को तोड़ने की खबरें मीडिया में सामने आई हैं उसके बाद कमलनाथ ने भाजपा को अपना घर बचाने की नसीहत दी है और दूसरी पार्टी या सरकार की परवाह नहीं करे। जब कमलनाथ से पूछा गया कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है उसपर प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ ने कहा कि जो भाग गए मैदान से वो क्या रहेगा मैदान में। दरअसल विधानसभा में स्पीकर के चुनाव के दौरान भाजपा ने सदन से वॉकाउट किया था, इसी का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा ।

मुझे विधायकों पर पूरा भरोसा

मुझे विधायकों पर पूरा भरोसा

कमलनाथ ने कहा कि मुमकिन है कि भाजपा विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही हो लेकिन मुझे कांग्रेस के सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है, साथ ही अन्य पार्टियों के विधायकों पर भी पूरा भरोसा है जिन्होंने हमे अपना समर्थन दिया है। मैं भाजपा को बता देना चाहता हूं कि वह कांग्रेस की चिंता नहीं करें, बेहतर हो कि वह अपने घर को पहले सही करे।

इसे भी पढ़ें- पूर्व जज ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा- दूसरी ऐतिहासिक गलती होने से बचा लीजिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+