पांच बच्चो वाले हिंदू परिवारों को शिवसेना देगी 2-2 लाख रुपए
लखनऊ। हाल ही में जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद सिहासी दलों की इसपर सियासत शुरु हो गयी है। शिवसेना ने हिंदू परिवार वालों को 2-2 लाख रुपए की इनाम की घोषणा की है।
शिवसेना की आगरा इकाई ने उन हिंदू परिवारों को 2 लाख रुपए देने की घोषणा की है जिनके पांच बच्चे हैं। शिवसेना ने हाल ही में आये जनगणना के आंकड़ों पर चिंता जताते हुए यह फैसला लिया है।
शिवसेना नेता वीणू लवाणिया ने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ोत्तरी में मुसलमानों की तुलना में आयी कमी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हमने ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।
लवाणिया ने कहा कि 2010 से 2015 के बीच जिन हिंदू परिवारों के पांच बच्चे पैदा हुए हैं उन्हें 2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए परिवार वालों को नगर पालिका या नगर परिषद की और से दिया गया प्रमाण पत्र लाना होगा।
सेना और पुलिस हटा लो, तीन घंटे में देशद्रोहियों से निपट लेंगे
शिवसेना की इस घोषणा के बाद बढ़ती आबादी को रोकने के सरकार के प्रयासों में बड़ी बाधा खड़ी होती नजर आ रही है। अब देखने वाली बात यह है कि प्रदेश सरकार ऐसी घोषणाओं के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।













Click it and Unblock the Notifications