अब ड्रोन से होगी बाघों की गिनती

- देश के जंगलों में जानवरों के शिकार पर निगरानी रखने, वन्यजीवन की जानकारी रखने और बाघों की गिनती करने के लिए जल्द ही ड्रोन फॉरेस्ट के आसपास मंडराते नज़र आएंगे।
- भारतीय वन्यजीव संस्थान के वैज्ञानिक मानवरहित ऐसे विमान लेकर आ रहे हैं, जिन्हें विविधता भरे जंगलों के अनुरूप स्वदेशी तौर पर तैयार किया जा रहा है। डब्ल्यूआईआई के वैज्ञानिक और इस परियोजना के प्रभारी क़े रमेश ने कहा कि इसके साथ हम वन्यजीव निगरानी के लिए दूसरी पीढ़ी की तकनीक पर आ जाएंगे।
- बीते दिनों राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के आंकड़ों में विलुप्त प्रजातियों का जो चिट्ठा सामने आया है उसने इस तरह के कदम उठाने को मजबूर कर दिया है। खबर है कि इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी रखने की एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
- ड्रोनों का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों के आवागमन की जानकारी रखना और शिकार पर नज़र रखना होगा। रमेश ने कहा कि इनका इस्तेमाल बाघ जैसे जानवरों की गणना करने में भी किया जा सकता है। अब यह योजना ज़मीनी तौर पर कितनी सफल होगी इसका जवाब अभी वक्त के पास है।












Click it and Unblock the Notifications