अब सरकारी बिल 500 और 1000 के नोट से चुका सकेंगे आप

500 और 1000 रुपए के नोट से अपने सरकारी बकाए और बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध को मानते हुए आम जनता को बकाया सरकारी बिलों को 500 और 1000 रुपए के नोटों से चुकाने की छूट दी है। केंद्र सरकार ने लोगों को सहूलियत देते हुए कहा है कि अब लोग पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट से अपने सरकारी बकाए और बिलों का भुगतान कर सकते हैं। आसान नहीं पुराने नोट बदलना, आप पर रहेगी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर

note

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। लोगों के पास 100-50 के नोट कम पड़ गए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की कि वो लोगों को सरकारी बिलों के भुगतान में 500 और 1000 के नोटों के इस्तेमाल की छूट दें। अगर आपका नहीं है बैंक अकाउंट तो ऐसे बदलें 500 और 1000 के नोट

आपको बता दें आज से आप अपने बैंकों में जाकर अपने पुराने नोट्स बदल सकते हैं। इसके लिए जरुरी फॉर्म भरकर आप पैसे बैंकों में जमा कर सकते हैं। नोट बदलने के लिए आज बैकों के बाहर लोग प्रतिक्षा करते रहे। बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। वहीं कल से एटीएम से भी नए नोट निकलने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+