भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण ने एयरपोर्ट पर दिखाई धौंस, अकेले बस में बैठकर फ्लाइट तक पहुंचें
शिवसेना के सासंद के बाद अब भाजपा के सांसद ने एयरपोर्ट पर दिखाई अपनी धौंस, अकेले बस में सवार होकर फ्लाइट तक पहुंचें बाकी यात्री धूप में इंतजार करते रहे।
पटना। हाल ही शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एयरइंडिया के कर्मचारी के साथ मारपीट और प्लेन से फेंकने की कोशिश की। इस मामले ने खूब तूल पकडा। अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने पटना एयरपोर्ट पर अपनी धौंस दिखाई। बिहार के मधुबनी से भाजपा के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने पटना एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया। यादव अकेले ही बस में सवार होकर फ्लाइट तक चले गए जबकि दूसरे यात्री धूप में इंतजार करते रहे। वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर ने ट्विट के जरिए इस बात शेयर करते हुए सांसद के हंगामे की बात बताई।

हालांकि भाजपा सांसद का दावा है कि उन्हें अकेले भेजने का फैसला एयरलाइंस का था। बाकी यात्रियों को दूसरी बस में भेजा गया। उसी एयरलाइंस में सफर कर रहे वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर का कहना है कि हुकमदेव नारायण ने बस में अकेले जाने का दबाव डाला था। पटना से दिल्ली की फ्लाइट लेने के लिए टर्मिनल से फ्लाइट तक जाने के लिए उन्होंने अकेले ही बस में जाने का दबाव डाला।
उन्होंने जानकारी दी कि जब जेट एयरवेज के ग्राउंड स्टाफ ने उन्हें मजबूरी जताई कि वे बस में अकेले ही यात्री हैं, बाकी यात्री धूप में इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने उनके इस अनुरोद को ठुकरा दिया। हलांकि इस पर सासंद का कहना है कि उन्हें अकेले भेजने का फैसला एयरलाइंस के कर्मचारियों का था। उन्होंने कहा कि वो उनपर लगाए आरोपों को लेकर मानहानि का केस करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications