अब अमित शाह की अगली चाहत कश्मीर में भाजपा सरकार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरिय़ाणा में भाजपा को बेहतरीन सफलता दिलाने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की निगाहें जम्मू-कश्मीर पर हैं। इसके साथ ही वे बिहार और पश्चिम बंगाल को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहते। उन्हें लगता है कि उक्त सभी राज्यों में भाजपा को बेहतर प्रदर्शन करना होगा आगामी विधानसभा चुनावों में।

अमित शाह की ख्वाहिश है कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी अगले चुनाव में कम से कम 44 सीटें जीतकर सरकार बना ले। वे पार्टी के नेताओं से लगातार संपर्क में हैं। वे राज्य का दौरा भी कर चुके हैं। वे घाटी में संगठन मजबूत करना चाहते हैं।
इस बीच, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों को कराने के लिए चुनाव आयोग बैठकें कर कर रहा संबंधित पक्षों के साथ। अमित शाह के मिशन कश्मीर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहने लगे है कि यदि भाजपा को राज्य विधानसभा में बहुमत मिला, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
उमर ने कुछ समय पहले डोडा जिले में पत्रकारों से से कहा, जिस दिन भाजपा को जम्मू-कश्मीर (विधानसभा चुनाव) में बहुमत मिला, मैं सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लूंग। इसके साथ ही अमित शाह बिहार में नीतीश कुमार से सत्ता छीनने की भी रणनीति बना रहे हैं। उन्हें इस बात का अहसास है कि बिहार में नीतीश-लालू के मिलने से वहां पर भाजपा की सरकार बनाना कोई बच्चों का खेल नहीं रह गया है। इसलिए पार्टी को कड़ी मेहनत करनी होगी।
जहां तक पश्चिम बंगाल की बात है तो उन्हें मालूम है कि अभी वहां पर मुख्य विपक्षी दल बन जाना ही काफी रहेगा। और झारखंड में तो जेएमएम-कांग्रेस की सरकार को हटाकर सत्ता हासिल करना वे बड़ी चुनौती नहीं मानते। कारण है वहां की सरकार का निकम्मापन।












Click it and Unblock the Notifications