विमान में शहीद का शव होने पर होगा 30 सेकेंड का मौन
नई दिल्ली। देश के जवान जो अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की सुरक्षा में अपनी जान की बाजी लगाते हुए शहीद हो जाते हैं उन्हें सम्मान देने के लिए अब अगर किसी भी विमान में उनका शव ले जाया जाएगा तो उसमे 30 सेकंड का मौन रखा जाएगा। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने सुरक्षा बलों को इस प्रस्ताव पर सभी एयरलाइंस से उनकी टिप्पणी मांगी है, ऐसे में जिस तरह के संकेत आ रहे हैं उसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही इस मांग को स्वीकार कर लिया जाएगा और किसी भी विमान में शहीद का शव ले जाने पर उसमे 30 सेकंड का मौन रखना अनिवार्य हो सकता है।

सुरक्षाबलों की ओर से आया प्रस्ताव
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह विशेष प्रस्ताव खुद सुरक्षा बलो की ओर से आया है, जिसे हमने तमाम एयरलाइस के पास भेज दिया था, जिससे की वह अपनी राय इस मुद्दे पर दे सके। इस फैसले को लागू करने से पहले तमाम एयरलाइंस की राय जरूरी है। इस बाबत बकायदा एक टेंपलेट तैयार किया गया है जिसे यात्रियों को भेजा जाएगा। इस टेंपलेट में शहीदों के लिए गर्व और विशिष्ट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

स्क्रिप्ट अभी तैयार नहीं
हालांकि इस टेंपलेट की स्क्रिप्ट तैयार करने पर डीजीसीए के अधिकारी ने इनकार किया है। डीजीसीए की तरफ से एक टेंपलेट जारी किया गया है, जोकि कुछ इस प्रकार है, हमे इस बात का ऐलान करते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी फ्लाइट में देश के एक बहादुर सिपाही का शव है, हम आपसे इस दिवंगत आत्मा के लिए 30 सेकंड का मौन रखने की अपील करते हैं।

क्या है मौजूदा नियम
सूत्रों की मानें तो अभी इस स्क्रिप्ट को अंतिम स्वरूप नहीं दिया गया है। इसे अंतिम रूप एयरलाइंस की ओर से सुझाव आने के बाद तैयार किया जाएगा। आपको बता दें कि मौजूदा नियमों के अनुसार जिस विमान में शहीद का शव ले जा रहा है उसका ऐलान नहीं किया जाता है, विमान में शहीद के शव को रखने और निकालने से पहले एक छोटा सा सम्मान कार्यक्रम किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- चीन में हिट हुआ रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण का 'नमस्ते', हर जगह हो रही चर्चा












Click it and Unblock the Notifications