Ryan International School की घटना से लिया सबक, 185 स्कूलों को नोटिस, लग सकता है ताला
haryana,india,Pradyuman Murder Case, Ryan International School,india,
गुरुग्राम। हरियाणा स्थित गुरुग्राम के भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के बाद भी कई स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिले के डीसी विनय प्रताप ने इसी मसले पर 185 स्कूलों को नोटिस जारी की है। स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करना होगा नहीं तो उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है। अगर स्कूल के जवाब प्रशासन को उचित नहीं लगे तो शिक्षा विभाग निदेशालय को कार्रवाई के लिए पत्र लिखेगा। जिसके तहत स्कूल पर जुर्माना लगाया जा सकता है, उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है और डिमोशन तक का प्रावधान है। गौरतलब है कि सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या के बाद से ही स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने उस दौरान एक प्रेस वार्ता कर कहा था कि स्कूलों में सेफ्टी ऑडिट होगी।

इसके बाद सभी स्कूलों को अपनी रिपोर्ट देनी थी। हालांकि जिले के 400 में से सिर्फ 215 स्कूलों ने ही अपनी रिपोर्ट दाखिल की है। जिन 185 स्कूलों ने रिपोर्ट जमा नहीं की है उन्हें नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। अगर एक हफ्ते के भीतर सुरक्षा मानक सर्टिफिकेट नहीं जमा किए गए तो सभी स्कूलों पर ताला लगा दिया जाएगा। इससे पहले रिपोर्ट जमा कराने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर थी। अधिकारियों के अनुसार छुट्टियां पड़ने की वजह से कार्रवाई नहीं हो सकी। विभाग ने स्कूल प्रबंधन को कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी थी।
वहीं दूसरी ओर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को पत्र लिख कर कहा है कि Ryan International School की मान्यता रद्द कर दी जाए। वरुण ने इसके लिए CBSE को एक चिट्ठी लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications