Aircel-Maxis Case: ईडी ने चिदंबरम को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए कल पेश होने का आदेश

नई दिल्ली। एयरसेल मैक्सिस डील मामले में CBI के बाद अब ED ने भी पी चिदंबरम को नोटिस भेजा है। ईडी ने समन भेजते हुए उन्हें कल पेश होने का आदेश दिया है। डील से जुड़ी पूछताछ के लिए ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को कल हाजिर होने के लिए समन भेजा है।

 Notice issued by Enforcement Directorate to P Chidambaram to appear before investigating officer tomorrow for questioning in Aircel-Maxis case: Source

इससे पहले INX media भ्रष्ट्राचार मामले में सीबीआई ने चिदंबरम को समन भेजकर छह जून को सीबीआई से सामने पेश होने का आदेश जारी किया था। इससे पहले गिरफ्तारी के खतरे को देखते हुए चिदंबरम ने अग्रिम जमानत ले ली है। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने पांच जून तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि कोर्ट ने साफ किया है कि चिदंबरम को CBI या ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर पेश होना होगा।

दरअसल एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर एयरसेल-मैक्सिस को FDI के अनुमोदन के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी को किनारे कर दिया। उनपर आरोप है कि एयरसेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम ने कैबिनेट कमेटी की अनुमति के बिना ही मंजूरी दी थी। ED ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि एयरसेल ने 2006 में 3500 करोड़ रुपए के FDI को लाने के लिए इजाजत मांगी थी लेकिन वित्त मंत्रालय ने इन आंकड़ों को कम करके दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+