# Gujarat Result: NOTA ने किया बड़ा खेल, चौथे नंबर पर काबिज

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में अब तक के आंकड़ों में निर्दलीय उम्मीदवारों को 4.1 फीसदी (988415) वोट मिले, तो वहीं NOTA पर 1.8 फीसदी (445037) वोट पड़े

Recommended Video

    Gujarat Election Results 2017: More voters choose NOTA than AAP, BSP, NCP, BTP | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजे आ चुके हैं दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार बना रही है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चला है। वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में NOTA (इनमें से कोई नहीं) ने भी बड़ा खेल किया है। मतगणना से जुड़े अब तक के आंकड़ों से साफ है कि इस गुजरात चुनाव के नतीजों में निर्दलीय और NOTA (इनमें से कोई नहीं) ने खेल किया है। अगर ये वोट कांग्रेस खींच पाती तो अभी तस्वीर कुछ और हो सकती थी।

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नतीजे आ चुके हैं दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार बना रही है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चला है। वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में NOTA (इनमें से कोई नहीं) ने भी बड़ा खेल किया है। मतगणना से जुड़े अब तक के आंकड़ों से साफ है कि इस गुजरात चुनाव के नतीजों में निर्दलीय और NOTA (इनमें से कोई नहीं) ने खेल किया है। अगर ये वोट कांग्रेस खींच पाती तो अभी तस्वीर कुछ और हो सकती थी।

    चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में अब तक के आंकड़ों में निर्दलीय उम्मीदवारों को 4.1 फीसदी (988415) वोट मिले, तो वहीं NOTA पर 1.8 फीसदी (5,18,235) वोट पड़े, जो बीएसपी और एनसीपी को मिले वोटों से ज्यादा है। अगर निर्दलीय और नोटा के वोट कांग्रेस को मिल जाते, तो नतीजों में बदलाव देखने को मिलता। बता दें कि अब तक बीजेपी को 49.2 फीसदी वोट और कांग्रेस को 41.5 फीसदी वोट मिले हैं।

    वहीं बात अगर हिमाचल प्रदेश की करें, तो यहां 0.9 फीसदी मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना, जो गुजरात से कम है। हालांकि हिमाचल में निर्दलीय उम्मीदवारों को 6.7 फीसदी वोट मिले। यहां बीजेपी को 48.5 फीसदी वोट और कांग्रेस को 41.4 फीसदी वोट मिले हैं।

    गौर करने वाली बात है कि है 1.9 फीसदी मतदाताओं ने NOTA का इस्तेमाल किया है। यह वही आंकड़ा है जो बीजेपी और कांग्रेस के बीच घटा है। ये मत भी कांग्रेस अपनी ओर खींच सकती थी और अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकती थी। वहीं अगर बीजेपी ने यह मत हासिल कर लिया होता, तो दोनों दलों के बीच मतों का अंतर पूर्ववत बना रहता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+