सना की वायरल पोस्ट से परेशान पापा गांगुली, कहा-मेरी बेटी बहुत छोटी है, प्लीज राजनीति से दूर रखिए
नई दिल्ली। नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में अपनी बेटी की एक वायरल पोस्ट को लेकर सौरव गांगुली ने सफाई पेश की है, उन्होंने कहा कि यह पोस्ट सच नहीं है, बता दें कि कल देर रात बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट कर बेटी सना का बचाव किया, उन्होंने ट्वीट किया, 'कृपया सना को इन सबसे बाहर रखें... यह पोस्ट सच नहीं है... राजनीति में कुछ भी समझने के लिए वह बहुत छोटी है।'
Recommended Video

बहुत छोटी है मेरी सना: सौरव गांगुली
इस ट्वीट को पूर्व कप्तान ने अपना पिन ट्वीट भी बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने बुधवार देर शाम बेटी के स्कूल के आखिरी दिन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 14 साल के स्कूल लाइफ का आज आखिरी दिन है।
क्या लिखा था सना की पोस्ट पर
दरअसल सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मशहूर लेकिन विवादित लेखक खुशवंत सिंह की किताब 'द एंड ऑफ इंडिया' के एक अंश को शेयर करते हुए लिखा था कि फासीवादी ताकतें हमेशा एक या दो कमजोर वर्ग को निशाना बनाती हैं, नफ़रत के आधार पर उपजा आंदोलन तभी तक चल सकता है जब तक भय और संघर्ष का माहौल बना रहे, आज हम में से जो लोग यह सोच कर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि वो मुसलमान या ईसाई नहीं हैं, वो मूर्खों की दुनिया में जी रहे हैं। हालांकि जब इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं तो इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।

ओडिसी नृत्यांगना बनने की ख्वाइश
आपको बता दें कि गांगुली की 18 साल की बेटी सना फिलहाल 12वीं में हैं और वो अपनी मम्मी की तरह ओडिसी नृत्यांगना बनने की ख्वाइश रखती हैं।सना 7 साल की उम्र से डांस सीख रही हैं, सना फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने नृत्य नाटक कृष्णा से अपने काम की शुरुआत की थी।सना को पहली बार पिता सौरव के साथ सेंको ज्वेलरी के एड में देखा गया था। इसके बाद सना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गईं और वो अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।
-
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications