शीना मर्डर केस की जांच करने वाले राकेश मारिया नहीं देंगे इस्तीफा
मुंबई। शीना बोरा केस में जी जान से जुटे पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने एबीपी न्यूज पर साफ किया कि वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे लेकिन इसके आगे उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया।
मालूम हो कि खबर आयी थी कि मारिया अचानक मुंबई कमिश्नर के पद से हटाए जाने से नाखुश हैं जिसके कारण वो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को ही साफ कर दिया था कि शीना मर्डर केस की जांच राकेश मारिया ही करेंगे।
शीना मर्डर केस की जांच करने वाले राकेश मारिया नहीं देंगे इस्तीफा
किसी भी कमिश्नर का प्रमोशन उसके लिए खुशी लेकर आता है लेकिन मारिया का प्रमोशन और हालात देखकर लगता है कि कुछ गलत हो रहा है क्योंकि मारिया इन दिनों देश के हाईप्रोफाइल केस शीना मर्डर केस की जांच कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो शीना केस को आरूषि नहीं बनने देंगे और 30 सितंबर से पहले ही वो केस को सुलझा लेंगे। आपको बता दें कि राकेश मारिया का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है।
इसलिए हर कोई मारिया के प्रमोशन को शीना मर्डर केस से जोड़कर देख रहा है। क्योंकि जिस दिन मारिया का बयान पब्लिश हुआ था उसी दिन सीएम देनेद्र फड़नवीस ने भी मीडिया में कहा था कि आजकल मुंबई पुलिस मीडिया की ओर से हाईलाइट किये गये केस पर ही ध्यान दे रही है, बाकी केस की तरफ उसका ध्यान ही नहीं है, जो कि गलत है।
पढ़ें किस तरह से राकेश मारिया ने की है शीना मर्डर केस की पैनी जांच













Click it and Unblock the Notifications