RSS-BJP नहीं...भारत माता के झंडे को मानें गुरु, राहुल गांधी के बयान पर बोले CM हिमन्त बिश्व शर्मा
राहुल गांधी के गुरु वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। असम के सीएम हिमंत विश्व सरमा ने कहा है कि राहुल गांधी को भारत माता के झंडे को गुरु मानना चाहिए।

CM Himanta Bishwa Sharma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के गुरु वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को भाजपा या फिर आरएसएस नहीं बल्कि भारत माता के झंडे को अपना गुरु मानना चाहिए। असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी का नागपुर में स्वागत है।
सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा पर तंज के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने कहा उन्हें आरएसएस और बीजेपी (RSS- BJP) को अपना गुरु नहीं, बल्कि 'भारत माता' के झंडे को मानना चाहिए। अगर वह इसे (भाजपा का) गुरु मानते हैं तो उन्हें नागपुर जाना चाहिए। उनका नागपुर में स्वागत है, उन्हें 'भारत माता' के ध्वज के आगे 'गुरु दक्षिणा' देनी चाहिए।"
राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा (BJP) पर तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस उन पर आक्रामक हमला कर सकती है। इसके कांग्रेस का कोई नुकसान नहीं होगा। इससे कांग्रेस को अपनी विचारधारा को समझने में मदद मिलेगी। राहुल गांधी ने कहा कि मैं उन्हें (बीजेपी को) अपना गुरु मानता हूं। वे मुझे रास्ता दिखा रहे हैं और जो नहीं करना है उस पर मुझे प्रशिक्षण दे रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications