'यह DMK की सोच नहीं, पूरे INDIA गठबंधन का बयान है', गौमूत्र राज्य वाली टिप्पणी पर BJP नेता ने साधा निशाना
BJP Shehzad Poonawala Gaumutra Row DNV Senthilkumar: डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस की 'गौमूत्र राज्य' टिप्पणी पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह डीएमके की सोच नहीं है, यह पूरे भारतीय गठबंधन I.N.D.I.A का बयान है। इस प्रकार की विभाजनकारी, घृणास्पद सोच है।
उन्होंने कहा कि DMK द्वारा पहली बार प्रस्तुत नहीं किया गया है। DMK ने लगातार उत्तर भारत और हिंदी के खिलाफ बयान दिए हैं। आज अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि क्या इस बयान से भारत जुड़ेगा? क्या ये है बयान उन्हें स्वीकार्य है?

हालांकि, डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस ने मंगलवार को लोकसभा में अपनी गोमूत्र राज्यों वाली टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है। डीएमके सांसद के बयान के बाद काफी विवाद गहरा गया था। बढ़ते विवाद के कुछ घंटों बाद डीएनवी सेंथिलकुमार ने स्पष्टीकरण दिया है।
उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यह विवादास्पद बयान नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी संसदीय भाषण में इस्तेमाल किया है। डीएमके सांसद ने कहा कि मैंने सदन के अंदर कुछ बयान दिए। उस समय सदन में गृह मंत्री और भाजपा सदस्य मौजूद थे। मैंने पहले भी अपने संसद भाषणों में इसका इस्तेमाल किया है। यह कोई विवादास्पद बयान नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर इससे किसी को ठेस पहुंचती है, तो मैं अगली बार इसका उपयोग करने से बचने की कोशिश करूंगा। डीएमके सांसद ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मैं यह बताने के लिए कुछ अन्य शब्दों का उपयोग करने की कोशिश करूंगा कि भाजपा कहां वोट पाने में मजबूत है।
यह भी पढ़ें- '...तुरंत माफी मांगनी चाहिए',सेंथिल कुमार की गौमूत्र टिप्पणी पर चिदंबरम, जानें BJP क्या बोली?












Click it and Unblock the Notifications