'...तुरंत माफी मांगनी चाहिए',सेंथिल कुमार की गौमूत्र टिप्पणी पर चिदंबरम, जानें BJP क्या बोली?

डीएमके सांसद सेंथिल कुमार की संसद में 'गौमूत्र' वाली टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने डीएमके की राजनीति से असमति जाहिर की है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने तुरंत माफी मांगनी चाहिए और अपनी टिप्पणी वापस लेने के लिए कहा है। उधर, बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी 'मोहब्बत की दुकान' खोलने के बाद उत्तर और दक्षिण भारत को लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल, हिंदी पट्टी के राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की। इसपर संसद के शीतकालीन सत्र में डीएमके सांसद सेंथिल कुमार एस ने कहा कि इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि इस बीजेपी की ताकत केवल मुख्य रूप से हिंदी के गढ़ राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर 'गौमूत्र' राज्य कहते हैं।

Gau Mutra comment Controversy

कांग्रेस ने सेंथिल के बयान से खुद को किया अलग

  • कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि शब्दों का बहुत दुर्भाग्यपूर्ण चयन। असंसदीय। तुरंत माफी मांगनी चाहिए और अपनी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए।
  • कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि संसद के अंदर एक व्यक्ति क्या कह रहा है, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, यह उनका अपना बयान है। हम 'गौ माता' का सम्मान करते हैं, हम इस पर मुझे कुछ नहीं कहना।
  • कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि डीएमके की राजनीति अलग है। कांग्रेस उनकी राजनीति से सहमत नहीं है। कांग्रेस 'सनातन धर्म' और 'गौमाता' में भी विश्वास करती है। हम मानते हैं। सभी धर्मों के लोगों के साथ आगे बढ़ें।

क्या गठबंधन 'इंडिया' को ये बयान स्वीकार्य है?

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह डीएमके की सोच नहीं है, यह पूरे विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का बयान है। इस तरह की विभाजनकारी और घृणास्पद सोच डीएमके द्वारा पहली बार प्रस्तुत नहीं की गई है। डीएमके ने लगातार उत्तर भारत और हिंदी के खिलाफ बयान दिए हैं। आज अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को बताना चाहिए कि क्या इस बयान से भारत जुड़ेगा? क्या ये है बयान उन्हें स्वीकार्य है?

वहीं, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने कहा कि बीजेपी जहां भी लोगों के लिए विकास कार्य करती है, वहां जीतती है। बहुत जल्द, बीजेपी दक्षिण भारत में भी जीतेगी.. ।

'सनातन' के खिलाफ खड़े होने वालों का होगा 2024 में सफाया
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अपनी 'मोहब्बत की दुकान' खोलने के बाद उत्तर और दक्षिण भारत को लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब, वह (राहुल गांधी) उन्हें (सेंथिलकुमार) माफी मांगने के लिए मजबूर कर रहे हैं, इसका मतलब है कि जब स्टालिन के बेटे ने 'सनातन धर्म' को खत्म करने की बात की, तो राहुल गांधी इससे सहमत थे। हम 'गौमाता', गाय के गोबर और 'गौमूत्र' का सम्मान करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। मुझे गर्व है इसका... राहुल गांधी और उनके सहयोगियों को जाग जाना चाहिए... 'सनातन' इस देश की पहचान है। जो भी इसके खिलाफ खड़ा होगा, 2024 में उसका सफाया हो जाएगा।

'हम 'गौमाता' के उपासक हैं'
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि हमें गर्व है कि हम 'गौमाता' के उपासक हैं। 'गौमाता' की पूजा मध्य प्रदेश में पहले से ही की जाती थी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में, बीजेपी गायों की रक्षा करने के लिए सत्ता में आई है। लेकिन, डीएमके सांसद को सदन और देश से माफी मांगनी होगी। उन्होंने हिंदी भाषी क्षेत्र और 'गौमाता' का अपमान किया। 'गौमूत्र' एक औषधि है। बीमारियों की जैसे सोरायसिस को इससे ठीक किया जा सकता है। तमिलनाडु और कर्नाटक में भी गौशालाएं हैं... देश 'सनातन धर्म' के प्रतीकों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+