325 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं, भारत में मृत्यु दर 3.3 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को डेली अपडेट में बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोना वायरस से निपटने की पूरी कोशिश कर रही हैं। देशभर में वायरस से 414 लोगों की मौत हो गई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1489 है। इसके अलावा देश में 325 जिले ऐसे हैं जहां पर कोई भी महामारी का केस नहीं आया है।

Recommended Video

    Corona : Districts से आई Good News, 325 जिलों में एक भी Corona Case नहीं | Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    Not a single case of corona in 325 districts death rate in India is 3.3 percent: Ministry of Health

    लव अग्रवाल बताते हैं कि हमारी इस लड़ाई में अब तक फील्ड स्तर पर किए गए एक्शन के तहत 325 जिले ऐसे हैं जहां पर कोई भी केस नहीं आया है। हमारी मृत्यु दर अगर 3.3 प्रतिशत है तो जो लोग अब तक ठीक हुए हैं उसका प्रतिशत 12.02 के आसपास है। उन्होंने आगे कहा, ऐसे जिले जहां पहले केस आए थे लेकिन फील्ड एक्शन के द्वारा उनके नियंत्रण और ​कंटेनमेंट से संबंधित जो काम हुआ है उसके तहत पुडुचेरी में माहे एक ऐसा जिला है जहां पिछले 28 दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है।

    मीडिया को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि 17 राज्यों में ऐसे 27 जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई पॉजिटिव केस नहीं आया है। उन्होंने बताया कि
    स्वास्थ्य मंत्री और MoS, स्वास्थ्य ने बुधवार को एक वीडियो सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी और क्षेत्र के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिला स्तर पर COVID19 के समूहों और प्रकोप के लिए सूक्ष्म योजना पर चर्चा की गई थी।

    लव अग्रवाल ने कहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन की राष्ट्रीय पोलियो निगरानी नेटवर्क टीम की सेवाओं का उपयोग करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा निगरानी को और मजबूत करने पर एक कार्य योजना तैयार की गई है। ICMR के डॉ. रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि आज तक हमने 2,90,401 लोगों का टेस्ट किया है इनमें से 30,043 लोग जिनका टेस्ट कल हुआ, उसमें 26,331 का टेस्ट ICMR नेटवर्क के 176 लैब में हुआ और 3,712 टेस्ट निजी लैब में हुए जिनकी संख्या 78 है।

    गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया है कि लॉकडाउन के अंतर्गत पूरे देश में 3मई तक हवाई, रेल और सड़कों से यात्रियों का आवागमन बंद रहेगा। टैक्सी, ऑटो रिक्शा, साईकिल रिक्शा सहित कैब की सेवाए प्रतिबंधित रहेंगी। पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, सभी शैक्षणिक और संबंधित संस्थान बंद रहेंगे।सभी सिनेमा हॉल्स, मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा इस प्रकार के अन्य संस्थान बंद रहेंगे।सभी सामाजिक,राजनीतिक,खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह और अन्य सभाओं के आयोजन पर रोक रहेगी।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक इमरान की फैमिली भी कोरोना पॉजिटिव, भाई-भाभी, भतीजे और भतीजे की पत्नी चपेट में

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+