'मोदी तेरा कमल खिलेगा...', त्रिपुरा-मेघालय और नागालैंड में पीएम मोदी ने लगाया था नारा... और आज खिल गया कमल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वोत्तर में देश को नया नारा दिया था, मोदी तेरा कमल खिलेगा...' और त्रिपुरा में भाजप पूर्ण बहुमत तो नागालैंड में गठबंधन पूर्ण बहुमत से जीता है।

North-East Assembly Elections 2023: 'मोदी तेरा कमल खिलेगा...' पूर्वोत्तर में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए रैलियों और चुनाव सभाओं में नया नारा दिया था। मोदी तेरा कमल खिलेगा... और आज पूर्वोत्तर में कमल खिल गया। दरअसल मोदी जब त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भाजपा की चुनावी सभाएं करने पहुंचे थे तो उन्होंने कांग्रेस के उस नारे का उल्लेख किया था, जिसमें कहा गया था कि मोदी तेरी कबर खुदेगी...! उन्होंने इसके जवाब में कहा था आज देश कह रहा है मोदी तेरा कमल खिलेगा...। मोदी का नारा सफल रहा और नॉर्थ ईस्ट में त्रिपुरा और नागालैंड में कमल खिल गया हैं।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान नागालैंड और मेघालय में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। उन्होंने मेघालय के शिलॉन्ग में सभा के दौरान चुटीले अंदाज में कहा था कि कुछ लोग जिनको देश नकार चुका है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं, वे लोग आजकल मोदी के नाम की माला जपते हैं और कह रहे हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी... पीएम ने आगे कहा कि वो जो कह रहे हैं उसके विपरीत देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है, मोदी तेरा कमल खिलेगा...। मोदी ने पूर्वोत्तर के मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में कई दफा इस बात का उल्लेख किया था और मोदी तेरा कमल खिलेगा नारे को जनता के सामने रखा था।
आज परिणाम आते ही कमल के साथ खिले चेहरे
गुरुवार 2 मार्च 2023 को देश के मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना की गई थी। दोपहर बाद तक चली मतगणना में धीरे-धीरे एक-एक कर त्रिपुरा और नागालैंड में कमल खिलता गया। दोपहर 3 बजे तक त्रिपुरा में भाजपा 33 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ ही सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है, जबकि कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे। त्रिपुरा में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इसी प्रकार नागालैंड में कुल 60 सीटों के मुकाबले भाजपा ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से 12 सीटें भाजपा की झोली में आ चुकी हैं। बता दें कि नागालैंड में भाजपा ने स्थानीय पार्टी एनडीपीपी के साथ चुनावी गठबंधन कर मैदान में उतरी थी। भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है। इसमें फिलहाल तक भाजपा 12 और एनडीपीपी 23 सीटें जीत चुकी हैं। गठबंधन के पास 60 में से 35 सीटें दोपहर तक स्पष्ट तौर पर आ चुकी थीं। जबकि मेघालय में भाजपा को 4 सीटें हासिल हो सकी हैं। यहां पर त्रिशंकु सरकार बनने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications