North East Govt: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय सरकार में CM कौन बनेंगे? दिल्ली में शाह के आवास पर मंथन
पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों- त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में एक स्पष्ट रूप से भाजपा के खाते में गई। नागालैंड और मेघालय में भाजपा के समर्थन वाली सरकार बनेगी। CM कौन बनेंगे? इस पर गृह मंत्री शाह के आवास पर मंथन हुआ।

North East Govt: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनाव नतीजों की घोषणा विगत दो मार्च को हुई। त्रिपुरा में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि नागालैंड और मेघालय में दूसरी पार्टियां बड़ी बनकर उभरी हैं। हालांकि, इन दोनों राज्यों में भी सरकार बनाने में बीजेपी की भूमिका होगी, क्योंकि सरकार बीजेपी के समर्थन से बननी है। सीएम के चेहरे पर दिल्ली में शाह के आवास पर मंथन हुआ।
CM कौन? दिल्ली की बैठक में अंति फैसला!
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के चेहरे पर मंथन हुआ। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार तनों नेताओं की बैठक खत्म हो चुकी है। CM सरमा और नड्डा शाह के आवास से रवाना हो चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री के नाम पर भी मंथन हुआ!
रिपोर्ट्स के अनुसार शाह के आवास पर हई बैठक में 'सीएम कौन?' के साथ तीनों राज्यों की कैबिनेट में बीजेपी को कौन से मंत्रालय मिलेंगे। इस पर भी मंथन हुआ है। नागालैंड और मेघालय में गठबंधन सहयोगियों से कम सीटें पाने वाली बीजेपी के विधायक कितने मंत्रिपद पर शपथ लेंगे, ये देखना भी बेहद दिलचस्प होगा।
Recommended Video
त्रिपुरा में महिला मुख्यमंत्री!
कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत पाने वाली बीजेपी महिला को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारियां कर रही है। त्रिपुरा में 33 सीटें जीतने वाली भाजपा के सीएम माणिक साहा गवर्नर को इस्तीफा सौंप चुके हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि जमीनी राजनीति से जुड़ीं प्रतिमा भौमिक को भाजपा मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।
मेघालय के CM पर सबकी नजरें
बता दें कि एक रिपोर्ट में कहा गया कि तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शरीक होंगे। मेघालय में केवल दो सीटें जीतने वाली भाजपा ने NPP सरकार को समर्थन का ऐलान किया है। ऐसे में देखना रोचक होगा कि क्या इस राज्य में कोई नया मुख्यमंत्री शपथ लेगा, क्योंकि चुनाव के पहले खुद शाह इस राज्य को भारत का सबसे करप्ट प्रदेश बता चुके हैं। NPP चीफ और वर्तमान मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा 26 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं।
इस राज्य में पहली बार दो महिला विधायक, इतिहास बदला!
नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी (NDPP) की सरकार बनने की उम्मीदें हैं। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार NDPP-BJP सरकार नागालैंड में सात मार्च को शपथ लेगी। नागालैंड के नतीजे इसलिए भी विशिष्ट हैं क्योंकि इस राज्य गठन के बाद पहली बार दो महिलाएं विधायक निर्वाचित हुई हैं। दोनों भाजपा की सहयोगी पार्टी एनडीपीपी की टिकट पर चुनी गई हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री और NDPP सुप्रीमो नेफ्यू रियो के नाम पर बीजेपी भी सहमत है, ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस राज्य का सीएम नहीं बदलेगा। पांच साल पहले भी दोनों पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ने के बाद 18 (एनडीपीपी) और 12 (बीजेपी) सीटें जीती थीं।
पूर्वोत्तर की सियासत और बीजेपी
बहरहाल, तमाम सियासी घटनाक्रमों के बीच ये जानना रोचक होगा कि पूर्वोत्तर के तीनों प्रदेशों का नया मुखिया कौन होगा। साथ ही इन फैसलों से बीजेपी का राजनीतिक कद कितना प्रभावित होगा, सियासी पंडितों की नजरें इस बात पर भी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications