VIDEO: फिर वायरल हुआ नोरा फतेही का डांस, दोस्तों संग मस्ती करती आईं नजर

नई दिल्ली। हमेशा अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वे कुछ दोस्तों के बीच शानदार डांस कर रही हैं। वीडियो में नोरा अपने ही गाने 'दिलबर' सांग के अरबी वर्जन पर थिरक रही हैं। डांस के साथ साथ नोरा का लुक भी काफी शानदार है।

जब बैंकॉक के लोकल मार्केट में नोरा

जब बैंकॉक के लोकल मार्केट में नोरा

नोरा का सेल्सगर्ल वाला वीडियो हाल ही में सोशल प्लेटफार्म पर चर्चा का विषय बन गया था। इस वीडियो में नोरा जमीन पर बैठीं हुई दिख रही हैं, उनके पास कपड़ों का ढ़ेर लगा है और वो किसी को कपड़े खरीदने के लिए कह रही हैं, इस वीडियो में नोरा बिल्कुल आम इंसान की तरह नजर आ रही हैं, वो पीच कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं, वे किसी ग्राहक को हरे रंग का कपड़ा दिखा रही हैं।

'बिग बॉस' से नोरा को मिली पहचान

रियलिटी शो बिग बॉस से नोरा फतेही को खास पहचान मिली है। नोरा अपने बैली डांस के लिए काफी प्रसिद्ध हैं लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को डांस सिखा रही हैं। फिल्म सत्यमेव जयते में उन्होंने दिलबर सांग पर डांस कर लोगों का खूब दिल जीता था।

सलमान की फिल्म भारत में भी दिख चुकी हैं नोरा

सलमान की फिल्म भारत में भी दिख चुकी हैं नोरा

आज के समय में जवां दिलों की धड़कन बन चुकीं नोरा फतेही सलमान खान की फिल्म भारत में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं फिल्म स्त्री के गाने कमरिया में भी अपने डांस के चलते नोरा ने खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके अलावा वे जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर में दिखाई पड़ेंगी।

यह भी पढ़ें- VIDEO: महीनों से नजरअंदाज कर रहा था 'ब्वॉयफ्रेंड', एक्ट्रेस ने इस तरह सिखाया सबक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+