नोरा फतेही ने बिकीनी टॉप में किया जबरदस्त डांस, खास स्टेप के चलते वायरल हुआ वीडियो
नोरा फतेही ने बिकीनी टॉप में किया जबरदस्त डांस, वडियो वायरल हुआ वीडियो
मुंबई, 1 जुलाई: एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा की पहचान डांस के लिए ज्यादा है और अक्सर उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं। एक बार फिर उनके एक डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। उन्होंने इंस्टा पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

पिंक टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में किया डांस
नोरा ने इंस्टा पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नोरा पिंक बिकीनी टॉप और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। नोरा वन डांस पर पूल के किनारे जबरदस्त डांस कर रही हैं। नोरा के इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स उनके स्टेप्स की खूब तारीफ कर रहे हैं।
खूब आ रहे हैं कमेंट
ड्रेक के गाने 'वन डांस' पर कमाल डांस कर रहीं नोरा के इस वीडियो को कितना पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसको 20 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। नोरा फतेही का हाल ही में एक फोटोशूट भी वायरल हुआ था। उन्होने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें नोरा ने काफी कलरफुल ड्रेस पहनी हुई थी। एक तस्वीर में वो हरे रंग की टोपी भी लगाए दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने स्लीपर के साथ मोजे पहने हुए थीं।

बॉलीवुड में पहचान बना चुकी हैं नोरा
नोरा ने बिग बॉस से पहली बार भारत में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद कई फिल्मों में उन्होंने गाने किए। जिसमें बाहुबली जैसी फिल्म भी है। उनको 'दिलबर' सॉन्ग से काफी पहचान मिली। नोरा फतेही इन दिनों अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications