VIDEO: मदद की गुहार के संदेशों से ओवरफ्लो हो रहा सोनू सूद का फोन, उन्होंने भी की अपील

नई दिल्ली, अप्रैल 28। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भी बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की तरफ से मदद का सिलसिला जारी है। कोरोना वैक्सीन के लिए अभियान चलाने से लेकर सोनू सूद ने रोजगार के क्षेत्र में भी किया है और हाल ही में उन्होंने फ्री कोविड हेल्प सेवा तक शुरू की है, जिसके लिए अब सोनू के पास देश के कोने-कोने से मदद के लिए लोगों की रिक्वेस्ट आ रही है। सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर अपने मोबाइल की स्क्रीन का एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वॉट्सऐप पर सोनू को नॉनस्टॉप मैसेजेस आ रहे हैं। धड़ाधड़ नोटिफिकेशन आ रहे हैं।

Sonu sood

हमें हेल्पिंग हैंड की जरूरत है- सोनू सूद

सोनू ने इस वीडियो के शेयर करते हुए ये कहा है कि मुझे पूरे देश से इस स्पीड में मैसेज मिल रहे हैं, मैं चाहता हूं कि हर किसी तक मदद पहुंचे और मैं इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा हूं, प्लीज आगे आइए, हमें भी हेल्पिंग हैंडस की जरूरत हैं, अपनी एबिलिटी के अनुसार बेस्ट कीजिए।

सोनू ने शुरू की थी फ्री कोविड हेल्प सेवा

आपको बता दें कि हाल ही में सोनू सूद ने एक नई पहल की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत वह लोगों को कोरोना से जुड़ी हर मदद को फ्री में पहुंचाएंगे। जैसे ही फ्री में डॉक्टर्स की सलाह उपलब्ध कराना और घर बैठे ही लोगों का कोरोना टेस्ट भी फ्री में हो पाएगा। सोनू ने इस कैंपेन का नाम 'फ्री कोविड हेल्प' नाम रखा है। ये पहल उनके चैरिटी फाउंडेशन 'सूद चैरिटी फाउंडेशन' के साथ मिलकर 'हीलवेल 24' और 'कृष्णा डायग्नोस्टिक' कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+