बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 38.50 रु. की बढ़ोतरी, नई दरें आधी रात से लागू
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत में 38.50 रुपए का इजाफा किया गया है।
नई दिल्ली। आपके किचन का बजट थोड़ा बिगड़ने वाला है। गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर महंगी हो गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत में 38.50 रुपए का इजाफा किया गया है।

नई कीमत आज आधी रात से लागू हो जाएगी। दिल्ली में अब बिना सब्सिडी 529 रुपए में मिलेंगे। वहीं कोलकाता में अब बिना सब्सिडी वाले गैस की कीमत 551 रु. मुंबई में 531 और चेन्नई में 538 रुपए हो जाएगी। हलांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई हो।
दो महीने में 4 बार महंगी हुई गैस
आपको बता दें कि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पिछले दो महीने में चार बार महंगी हो चुकी है। 1 सितंबर को दिल्ली में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 466.50 रुपए थी जो अब बढ़कर 529.50 रुपए पहुंच गई है। 28 अक्टूबर को ही कंपनी ने 2 रुपए की बढ़ोतरी थी।












Click it and Unblock the Notifications