नॉन स्टॉप दूरंतो पर रेल मंत्री लगाएंगे ब्रेक!

मोदी सरकार संसद में 8 जुलाई को रेल बजट पेश करेगी। ऐसे में बजट से पहले एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक इस बात की काफी संभावना है कि रेल मंत्री सदानंद गौड़ा घाटे में चल रही दूरंतो एक्सप्रेस पर भी बोलेंगे और लंबी दूरी वाली दूरंतो एक्सप्रेस पर ब्रेक लगा देंगे। रेल मंत्रालय दूरंतो ट्रेनों में लगातार यात्रियों की कमी को लेकर परेशान है। कई रूटों पर ये ट्रेनें घाटे का सौदा साबित हो रही हैं। ऐसे में रेल बजट में सरकार इन ट्रेनों में कई अहम बदलाव किए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि देश में पहले ही पांच दूरंतो ट्रेनों को जन शताब्दी, शताब्दी या एसी एक्सप्रेस में बदल चुका है।
ऐसे में रेलवे को घाटे से बचाने के लिए माना जा रहा है कि अब रेलवे नॉन स्टॉप दूरंतो के कई स्टापेज कर देगा ताकि इससे उसमें यात्रियों की संख्या बढ़ाई जा सके। सरकार इसके किराए में भी गिरावट कर सकती है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ट्रेन का फायदा उठा सके।












Click it and Unblock the Notifications