यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

देहरादून, 19 अगस्त। विमान के भीतर सिगरेट पीने से लेकर बीच सड़क पर शराब पीने जैसी अजीबो-गरीब हरकत करने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किल बढ़ गई है। अपनी इन हरकतों की वजह से वह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब बॉबी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। देहरादून कैंट के एसएचओ ने बताया कि देहरादून की कोर्ट ने बॉबी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। उसके खिलाफ बीच सड़क पर ट्रैफिक को रोक कर कुर्सी पर बैठकर शराब पीने के मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस की टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा और अन्य ठिकानों पर भेजा गया है

bobby

बता दें कि बॉबी कटारिया का पिछले हफ्ते बीच सड़क पर शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में बॉबी के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया गया था। डीजीपी अशोक कुमार के पास जब यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। यह वीडियो देहरादून के किमाड़ी मार्ग का है। कटारिया ने अपने दोस्त के साथ बीच सड़क पर शराब पी थी। इसके बाद कटारिया को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया था। इसपर कटारिया के वकील ने कहा था कि वह पूछताछ के लिए आएंगे, लेकिन बाद में वह पूछताछ के लिए नहीं पहुंचा।

पुलिस की ओर से एक बार फिर से कटारिया को नोटिस भेजा गया, लेकिन फिर से जवाब नहीं आने पर तीसरी बार नोटिस भेजा गया। इस बार भी जवाब नहीं आने पर पुलिस ने कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद कोर्ट ने कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। कैंट इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था, यहां वह अपने दोस्त गौरव खंडेलवाल के साथ 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर घूमने गया था। यहां उसने बीच सड़क पर शराब पी थी, दोनों ओर के ट्रैफिक को रोका। बता दें कि बॉबी कटारिया बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड अंबेसडर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+