25 साल बाद वापस आ रहा है NOKIA 2010, इस बार होंगे ये खास फीचर

नई दिल्ली। नोकिया के शुरुआती दौर का लोकप्रिय मोबाइल सेट नोकिया 2010 अब बाजार में वापस आ रहा है। 25 साल पहले ये फोन लॉन्च हुआ था और लोगों के बीच उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था। एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन को री-लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस दफा इस मोबाइल को एडवांस फीचर के साथ बाजार में उतारा जाएगा। ये फोन 1994 में लॉन्च किया गया था।

 4G कनेक्टिविटी भी होगी

4G कनेक्टिविटी भी होगी

एचएमडी ग्लोबल नोकिया 2010 का नया वर्जन जल्द की लॉन्च करेगी। इस हैंडसेट में 4G कनेक्टविटी, कई कलर और दूसरे फीचर भी होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक नोकिया 25वीं सालगरिह के मौके पर नोकिया अगले साल Nokia 2010 को नए अवतार में लॉन्च किया जाएगा। एचएमडी ग्लोबल और फेसबुक के पार्टनर्शिप के तहत फेसबुक और व्हाट्सऐप का सपोर्ट भी सैट में दिया जा सकता है। इस फोन को A10 नाम दिए जाने की बात कही जा रही है।

अगले साल तक हो सकता है उपलब्ध

अगले साल तक हो सकता है उपलब्ध

यह फोन ग्राहकों के लिए अगले साल तक उपलब्ध कराया जा सकता है। नोकिया 3310 मॉडल की तरह ये फोन भी Kai OS आधारित ओपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा।

भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी

भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी

4 अप्रैल को भारत में नए नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है. एचएमडी ग्लोबल ने ने हाल ही में Nokia 6 (2018), Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco ग्लोबल लॉन्च किया है, इसलिए उम्मीद है कि ये तीनों स्मार्टफोन 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च हो सकते हैं. इसके अलावा हाल ही में Nokia 1 Android Oreo Go edition लॉन्च किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+