Noida Gangrape: स्कॉर्पियों में सवार बदमाशों ने चलती कार में किया गैंगरेप, आरोपियों की छानबीन शुरू
स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने चलती कार में किया गैंगरेप
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में चलती कार में गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास अगवा कर उसके साथ कार में दुष्कर्म किया गया। लड़की को अगवा कर उसे दिल्ली के अक्षरधाम ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को अगवा करने वालो बदमाश स्कॉर्पियों में सवार थे। पुलिस ने सेक्टर 39 थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि बदमाशों ने एक कार में युवती बलात्कार किया, उसे दिल्ली ले जाकर, अक्षरधाम मंदिर के पास जाने के पास छोड़ दिया। मामला आईपीसी की धारा 376 डी और 506 में दर्ज किया दया है।

इससे पहले दिल्ली से ही सटे यूपी के गाजियाबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नर्स से लूटपाट की गई, साथ ही साथ गैंगरेप की भी खबर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक साफ नहीं हुआ है कि आखिर इस वारदात को किन लोगों ने किस वजह से अंजाम दिया है।
यहां एक नर्स के साथ पहले लूटपाट की गई फिर आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने नर्स के साथ गैंगरेप भी किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में हुई इस चौंकाने वाली वारदात को लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नर्स से लूट के बाद गैंगरेप












Click it and Unblock the Notifications