Farmers Protest: किसानों का ट्रैक्टर मार्च का प्लान, नोएडा में आज बढ़ सकता है ट्रैफिक, जानें हर अपडेट

Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन (BKU) टिकैत और बीकेयू लोकशक्ति के बैनर तले किसानों के दो और ग्रुप न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैक्टर मार्च का प्लान बना रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दो किसान समूह भारतीय किसान परिषद और अखिल भारतीय किसान सभा ने एनटीपीसी नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद ट्रैक्टर मार्च का प्लान बनाया गया है।

Farmers Protest

ट्रैक्टर मार्च से नोएडा में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि अधिकारियों को अभी तक किसानों के विरोध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इससे ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

Recommended Video

    Farmers Protest: किसानों का ट्रैक्टर मार्च का प्लान, नोएडा में आज बढ़ सकता है ट्रैफिक

    नोएडा-दिल्ली सीमा की ओर बढ़ेंगे किसान

    बीकेयू टिकैत सोमवार यानी आज ट्रैक्टरों के साथ नोएडा-दिल्ली सीमा की ओर बढ़ेंगे। बीकेयू टिकैत के अध्यक्ष (पश्चिमी यूपी) पवन खटाना ने कहा, ''हमारी योजना ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर ट्रैक्टरों को खड़ा करने और नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए से चिल्ला सीमा की ओर बढ़ने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के साथ मार्च करने की है।''

    खटाना ने कहा कि, ''कई गांवों के किसान ग्रेटर नोएडा के टोल प्लाजा पर जुटेंगे। वहां से हम नोएडा के चिल्ला बॉर्डर की ओर बढ़ेंगे। नोएडा से किसान सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जा सकते हैं।''

    क्यों लिया गया ट्रैक्टर मार्च का फैसला?

    पवन खटाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं, ''बीकेयू टिकैत प्रमुख राकेश टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर, हमने यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैक्टर मार्च आयोजित करने का फैसला किया है। हमारी योजना ग्रेटर नोएडा से नोएडा तक एक्सप्रेसवे की तरफ ट्रैक्टरों की कतार लगाने और नोएडा की ओर मार्च करने की है। हम मार्च के दौरान अनुशासन बनाए रखेंगे।'

    ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा?

    अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें अभी तक किसानों के विरोध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। डीसीपी (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा, ''किसानों के प्रस्तावित विरोध के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। एक बार जब वे अपने विरोध की जानकारी साझा करेंगे तो हम व्यवस्था करेंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+