CCTV फुटेज देखकर श्मशान पहुंची पुलिस, बीच में ही रुकवाया अंतिम संस्कार, पढ़िए पूरा मामला
नोएडा: एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत उस वक्त हो गई जब एक सफेद मारुति ईको वैन ने उसे टक्कर मार दी। उस वक्त वो शख्स नोएडा स्थित अपने घर के पास एक पार्क जाने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि ये घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया में इसे शेयर भी किया जाने लगा था जिसके बाद पुलिस ने पोस्ट-मॉर्टम के लिए नोएडा सेक्टर 122 के श्मशान से शख्स का शव अपने कब्जे में ले लिया।

सोशल मीडिया से पुलिस को लगी सीसीटीवी फुटेज की भनक
पुलिस ने बताया कि यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसके बाद शव के पोस्ट-मॉर्टम के लिए ऐसा करना पड़ा। स्थानीय निवासियों से पीसीआर कॉल आने के बाद पुलिस को मंगलवार सुबह 8.15 बजे इस घटना की जानकारी मिली थी। मृत शख्स की पहचान विरेंदर (45) के रूप में हुई है जो नोएडा के सरफाबाद गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान ले जाया गया था
पुलिस ने बताया कि वो शख्स अपने घर के पास एक पार्क जाने के लिए साईकल से निकला था तब उसको टक्कर मारी गई थी। जब पुलिस फुटेज देखने के बाद घर पर पहुंची तो बताया गया कि शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान ले जाया गया है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम श्मशान पर पहुंची और अंतिम संस्कार की विधि को रोक दिया ताकि शव को पोस्ट-मॉर्टम सेंटर ले जाया जा सके।

तक कोई शिकायत नहीं है दर्ज
हालांकि इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं दर्ज है और पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट अभी भी आनी है। एसएचओ अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद वो कार्रवाई करेंगे और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं सीसीटीवी में देखा गया कि एक सफेद ईको वैन ने शख्स को टक्कर मारी जब वो साईकल से जा रहा था, टक्कर के बाद शख्स दूर जा गिरा है और वैन भी पास खड़े एक कार से जा टकराई है।












Click it and Unblock the Notifications