Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आयकर विभाग के छापे में अरबों का मालिक निकला नोएडा का इंजीनियर, कई शहरों में फैक्ट्री और होटल मिले

नई दिल्लीः नोएडा के असिस्टेट प्रोजेक्ट इंजीनियर बृजपाल चौधरी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को छापेमारी की। छापेमारी में अरबों की संपत्ति का खुलासा हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बृजपाल के पास नोएडा के सेक्टर 50 और 51 में करोड़ों की कोठी, सेक्टर 61 में एक होटल, कई शहरों में फैक्ट्री होने के साथ-साथ नोएडा, बुलंदशहर और गाजियाबाद में कई प्लॉट भी हैं। गुरुवार को छापेमारी में बृजपाल के घर से करोड़ों का सामना प्राप्त हुआ, जिसके कारण आयकर विभाग की टीम को प्रिंटर मशीन और तमाम साजो-सामान मंगवाने पड़े।

आयकर विभाग ने जब्त किए हार्ड डिस्क

आयकर विभाग ने जब्त किए हार्ड डिस्क

आयकर विभाग की 15 अधिकारियों की टीम ने बृजपाल चौधरी के घर गुरुवार को सुबह सात बजे छापा मारा। बृजपाल के घर छापेमारी की तो कई कागजात, पैसे और गहने मिले। इन सबकी पड़ताल में आयकर विभाग की टीम को दस घंटे से ज्यादा का समय लग गया। आयकर विभाग ने कई हार्ड डिस्क और यूपीएस जब्त किए।

वीआईपी नंबर की मर्सिडीज कार समेत तीन लक्जरी कारें भी जब्त

वीआईपी नंबर की मर्सिडीज कार समेत तीन लक्जरी कारें भी जब्त

आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी में बृजपाल चौधरी के घर से अरबों की बेनामी और नामी संपत्ति के कागजात सीज किए। नोएडा के असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर बृजपाल चौधरी ने अपनी काली कमाई का पैसा कई होटलों और कंपनियों में लगा रखा है। बृजपाल के अरबों की संपति के अलावा वीआईपी नंबर की मर्सिडीज कार समेत तीन लक्जरी कारें भी थी, इन तीनों कारों का नंबर 6666 हैं।

बृजपाल साल 1981 में बतौर जूनियर इंजीनियर नोएडा प्राधिकरण में भर्ती हुआ था

बृजपाल साल 1981 में बतौर जूनियर इंजीनियर नोएडा प्राधिकरण में भर्ती हुआ था

बृजपाल साल 1981 में बतौर जूनियर इंजीनियर नोएडा प्राधिकरण में भर्ती हुआ था, इसे 20 साल तक कोई प्रमोशन नहीं मिला, प्रमोशन न मिलने के बाद भी रिश्वतखोरी और काली कमाई से उसने अरबों की संपत्ति खड़ी कर ली। बृजपाल दिसंबर 2018 को रिटायर होने वाला था, लेकिन आयकर विभाग के छापे के बाद उसकी सारी पोल खुल गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+