नोएडा: महिला से मारपीट करने वाले BJP नेता की मुश्किल बढ़ी, NCW चीफ ने DGP को लिखा पत्र

गौतमबुद्ध नगर, 6 अगस्त। एनसीआर के तहत आने वाले नोएडा की एक पॉश सोसायटी में महिला के साथ बीजेपी नेता की अभद्रता के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए निर्देशित किया है।

Recommended Video

    BJP नेता Shrikant Tyagi ने सोसायटी में महिला से की अभद्रता, Video Viral | वनइंडिया हिंदी | *News
    महिला आयोग ने की गिरफ्तारी की मांग

    महिला आयोग ने की गिरफ्तारी की मांग

    इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किए जाने की मांग भी की है।

    नोएडा के सेक्टर-93बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की निवासी एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर नोएडा पुलिस ने शुक्रवार, 5 अगस्त को मामला दर्ज किया था।

    नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला चर्चा में आ गया था। मामले में नोएडा पुलिस ने 5 अगस्त शुक्रवार को बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    क्या था मामला?

    क्या था मामला?

    दरअसल श्रीकांत त्यागी पेड़ लगा रहे थे जिस पर महिला ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए आपत्ति जाहिर की। इस पर बीजेपी नेता ने कहा कि वह सही कर रहे हैं। दोनों के बीच बहस के दौरान अचानक श्रीकांत त्यागी ने अपना आपा खो दिया और महिला को गालिया देने लगे। यही नहीं जब महिला ने विरोध किया तो त्यागी ने उसे धक्का दे दिया और हाथापाई की।

    घटना का वीडियो हुआ वायरल

    घटना का वीडियो हुआ वायरल

    वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में श्रीकांत त्यागी महिला के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। त्यागी कथित रूप से महिला के पति के बारे में भी अपशब्द कहते हुए दिखाई दे रहे थे। मामले में नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+