AIADMK नेता ने कहा- शशिकला को तमिलानाडु की मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता

पार्टी नेता पीएस रामाचंद्रन ने कहा कि यह सिर्फ राज्यपाल और AIADMK के बीच सहमति का मामला है। दोनों की सुविधा के हिसाब से सब कुछ तय होगा।

चेन्नई। जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच AIADMK ने मंगलवार को कहा है कि शशिकला को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। पार्टी ने कहा कि राज्यपाल को इसकी जानकारी नहीं दी गई इसका मतलब ये नहीं है कि इसमें देरी हो रही है।

शशिकला को तमिलानाडु की मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता

पार्टी नेता केए सेंगोट्टैयन ने कहा, 'चिनम्मा को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता।' उन्होंने पार्टी के अंदर उठ रही आवाजों पर कहा कि कुछ लोग बिना वजह राह में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रहे हैं। जयललिता के निधन को लेकर पार्टी नेताओं की ओर से सामने आए आरोपों को भी उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। READ ALSO: धक्का देने के बाद हुई थी जयललिता की मौत: AIADMK नेता ने लगाए 10 आरोप

'हमने राज्यपाल के सामने स्टेटस रखा है'
पार्टी नेता पीएस रामाचंद्रन ने कहा कि यह सिर्फ राज्यपाल और AIADMK के बीच सहमति का मामला है। दोनों की सुविधा के हिसाब से सब कुछ तय होगा। उन्होंने कहा, 'हमने राज्यपाल के सामने स्टेटस रखा है। यह अब उन पर है कि कब हमें शपथ ग्रहण का समय देते हैं। हम उन्हें बाध्य नहीं कर सकते।'

पार्टी ने खारिज किए पंडियन के आरोप
पार्टी ने वरिष्ठ नेता पीएच पंडियन की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है। पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि पंडियन के परिवार के पांच लोग पार्टी में पद संभाल रहे हैं इसके बाद भी उन्हें चैन नहीं है। पार्टी ने कहा कि जयललिता को जहर दिए जाने का आरोप गलत है। इस संबंध में सिर्फ डॉक्टरों का बयान ही सही माना जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+