बंगाल ही है रसगुल्ले की जन्मभूमि, इस शख्स ने 18वीं सदी में किया था रसीली मिठाई का आविष्कार

लगता है भारत के खाने की पसंदीदा चीजों पर ग्रहण लग गया है। पहले खिचड़ी पर विवाद हुआ और अब बेचारा रसगुल्ला सुर्खियों में है। वैसे जिस रसीले रसगुल्ले पर ये जंग छिड़ी थी, उसका आविष्कार एक बंगाली नवीन चंद्र दास ने ही किया था। यानि बंगाल ही रसगुल्ले की जन्मभूमि है।

नई दिल्ली। लगता है भारत के खाने की पसंदीदा चीजों पर ग्रहण लग गया है। पहले खिचड़ी पर विवाद हुआ और अब बेचारा रसगुल्ला सुर्खियों में है। वैसे रसगुल्ले को बंगाल की संपत्ति बताने के बाद ये विवाद थोड़ा कम हो गया है। जी हां! रसगुल्ले को आखिरकार उसकी जमीं मिल गई और ओडिशा को हराकर पश्चिम बंगाल ने ये जंग जीत ली है। वैसे जिस रसीले रसगुल्ले पर ये जंग छिड़ी थी, उसका आविष्कार एक बंगाली नवीन चंद्र दास ने ही किया था। यानि बंगाल ही रसीले रसगुल्ले की जन्मभूमि है।

Rosogulla

तो ये हैं 'कोलंबस ऑफ रसगुल्ला'

तो ये हैं 'कोलंबस ऑफ रसगुल्ला'

कहा जाता है कि रसगुल्ला नवीन चंद्र दास के दिमाग की उपज थी। कई कोशिशों के बाद उन्होंने इस मिठाई को बनाया था। इसलिए इन्हें 'कोलंबस ऑफ रसगुल्ला' भी कहा जाता है। दास का जन्म 1845 में उत्तरी कोलकाता में हुआ था।

कई मिठाइयों के बाद बनाया रसगुल्ला

कई मिठाइयों के बाद बनाया रसगुल्ला

उनके जन्म से कुछ महीने पूर्व ही पिता का निधन हो गया था। उनके परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने मिठाई बनाने से पहले कई काम किए। जब वो मिठाई बनाने लगे तो कई मिठाइयां फेल हुईं। लाख कोशिशों के बाद उन्होंने 1869 में रसगुल्ले का आविष्कार किया था।

बेटे ने आगे बढ़ाई परंपरा

बेटे ने आगे बढ़ाई परंपरा

उनके हाथ का बने रसगुल्ले ने लोगों के मुंह में मिठास घोल दी। रसगुल्ला हिट हो निकला और उनका बिजनेस भी। उनके घर को लोग रसगुल्ला भवन करकर पुकारने लगे। परिवार की इस परंपरा को उनके बेटे ने भी आगे बढ़ाया। उनके बेटे कृष्णा चंद्रा ने देश को एक और लाजवाब मिठाई बनाकर दी, रसमलाई।

जनम-जनम का है रसगुल्ले और बंगाल का रिश्ता

जनम-जनम का है रसगुल्ले और बंगाल का रिश्ता

बंगाल की इस सुपरहिट मिठाई को पूरे देश में पसंद किया जाता है। इसलिए इस मिठाई पर हक जताने के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा भिड़ पड़े। 2015 में ओडिशा के मिठाई को अपना बताने के दो साल बाद जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्रेशन ने अपना फैसला दिया है। इस फैसले ने रसगुल्ले और बंगाल के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। अब इस जनम में तो क्या, अगले सातों जनम तक इन्हें कोई अलग नहीं कर पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+