Nobel Prize 2023: फिजिक्स में किसे मिला नोबेल पुरस्कार, हो गई घोषणा, जानिए कौन हैं वो 3 वैज्ञानिक

Nobel Prize 2023: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान यानी फिजिक्स के 2023 का नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीन वैज्ञानिकों के नामों की घोषणा कर दी है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी के मुताबिक फिजिक्स में पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को नोबेल पुरस्कार मिला है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने बताया कि पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को ये नोबेल अवॉर्ड उनके प्रयोगात्मक तरीकों के लिए ये दिया जा रहा है। जिस प्रायोगिक तरीका, पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करता है।

Nobel Prize 2023

नोबेल फिजिक्स पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिकों ने क्या किया खोज?

द नोबेल प्राइज ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि, 2023 फिजिक्स पुरस्कार विजेता पियरे एगोस्टिनी लगातार प्रकाश स्पंदों की एक श्रृंखला का उत्पादन और जांच करने में सफल रहे हैं, जिसमें प्रत्येक स्पंद केवल 250 एटोसेकंड तक चला।

इस प्रयोग के दौरान उनके साथ सह-विजेता फेरेंक क्रूज एक अन्य तरह की शोध पर काम कर रहे थे, उन्होंने 650 एटोसेकंड तक चलने वाले एकल प्रकाश पल्स को अलग करना संभव बना दिया है।

द नोबेल प्राइज ने अपने ट्विटर हैंडल पर तीसरे नोबेल फिजिक्स पुरस्कार विजेता ऐनी एल हुइलियर के लिए लिखा कि, इन्होंने अपने प्रयोग के दौरान जब एक गैस के माध्यम से अवरक्त लेजर प्रकाश प्रसारित किया तो प्रकाश के कई अलग-अलग स्वर उत्पन्न हुए। हर ओवरटोन एक प्रकाश तरंग है जिसमें लेजर प्रकाश में प्रत्येक चक्र के लिए चक्रों की एक निश्चित संख्या होती है। वे गैस में परमाणुओं के साथ लेजर प्रकाश की परस्पर क्रिया के कारण होते हैं। यह कुछ इलेक्ट्रॉनों को अतिरिक्त ऊर्जा देता है जो बाद में प्रकाश के रूप में उत्सर्जित होती है।

इससे पहले फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है। से अवॉर्ड उन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+