शांति के क्षेत्र में इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मिला नोबेल पुरस्कार

नई दिल्ली। इस साल सोमवार से नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान होना शुरू हो गया है। शांति के लिए शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री एबे अहमद अली को दिया गया है। वह इथोपिया के पहले ऐसे शख्स हैं, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। शांति के क्षेत्र में दिया गया ये 100वां नोबेल पुरस्कार है।

noble peace prize

उन्हें ये पुरस्कार शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयास और विशेष रूप से पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को हल करने हेतु निर्णायक पहल करने के लिए दिया गया है।

बता दें यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में मिलने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस साल सोमवार से नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम का ऐलान होना शुरू हो गया है।

साहित्य के क्षेत्र में पोलिश लेखक ओल्गा टोकार्चुक और पीटर हैंडका को नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इनमें ओल्गा टोकार्चुक को 2018 के लिए जबकि पीटर हैंडका को 2019 के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।

रसायन शास्त्र के क्षेत्र में नोबेल के लिए तीन वैज्ञानिकों जॉन बी गुडइनफ, एम स्टेनली व्हिटिंगम और अकीरा योशिनो को चुना गया है। भौतिकी के क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार कनाडा मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स और स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों माइकल मेयर और डिडियर क्वेलोज को दिए जाने की घोषणा की गई है।

वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल तीन वैज्ञानिकों को दुनिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने के लिए चुना गया है। ये तीन वैज्ञानिक अमेरिका के विलियम कैलीन, ग्रेग सीमेंजा और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+