तृप्ति देसाई ने की महिलाओं के हक की बात
मुंबई। आज एक बार फिर से तृप्ति देसाई ने महिलाओं के हक के लिए युद्द छेड़ा है, आज वो मशहूर हाजी अली दरगाह के अंदर महिलाओं के प्रवेश को लेकर मोर्चा खोले हुई हैं। आपको बता दें कि साल 2011 से पहले महिलाएं मजार तक जाती थीं लेकिन साल 2011 में ट्रस्टियों ने महिलाओं के अंदर जाने पर पाबंदी लगा दी। जिसे हटवाने का प्रयास तृप्ति देसाई कर रही हैं।
तृप्ति के हाजी अली दरगाह जाने पर बवाल, देसाई ने की तीनों खानों से अपील
भूमाता तृप्ति ने कहा कि जब ऊपरवाले ने मर्दों और औरतों में अंतर नहीं किया है तो फिर ये लोग कौन होते हैं महिलाओं को रोकने वाले, ये कुछ पुरूष प्रधान लोगों का ईगो है जो महिलाओं पर पाबंदी लगाता है और मुफ्ती मंज़ूर झूठ बोलते हैं कि 2011 से पहले भी वहां महिलाएं नहीं जाती थीं।












Click it and Unblock the Notifications