आधार को पैन से जोड़ने की कोई समय सीमा नहीं: अरुण जेटली

28 जून, 2017 तक देशभर में कुल 25 करोड़ पैन कार्डधारक है, जबकि 111 करोड़ लोगों को आधार कार्ड जारी कर दिया गया है।

नई दिल्ली। सरकार ने आधार को पैने से जोड़ने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया कि 12 अंक वाले आधार कार्ड को पर्मानेंट एकाउंट नंबर से जोड़ने के लिए सरकार की तरफ से कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

आधार को पैन से जोड़ने की कोई समय सीमा नहीं: अरुण जेटली

वित्त मंत्री से जब सवाल किया गया कि क्या सरकार ने 12 अंक वाले आधार कार्ड को पर्मानेंट एकाउंट नंबर से जोड़ने की कोई आखिरी तारीख तय की है या नहीं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया है कि सरकार की ओर से फिलहाल कोई आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। 28 जून, 2017 तक देशभर में कुल 25 करोड़ पैन कार्डधारक है, जबकि 111 करोड़ लोगों को आधार कार्ड जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि देशभर में करीब 11.44 लाख से अधिक पैन कार्ड या तो बंद कर दिये गये हैं या फिर निष्क्रिय कर दिये गये हैं। ऐसा अधिकांश उन मामलों में किया गया है जहां पर किसी के पास एक से अधिक पैन कार्ड था। यह जानकारी वित्त राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+