नहीं लगी बोली, माल्या से कैसे वसूलेंगे पाई पाई ?
नयी दिल्ली। 9000 करोड़ के कर्ज के बोझ तले दबे किंगफिशर के मालिक विजय माल्या देश छोड़कर जा चुके हैं। बैंक ने उनकी प्रॉपटी सील कर रखी है और आज एसबीआई कैप ने किंगफिशर एयरलाइंस के ऑफिस को नीलाम करने के लिए ई ऑक्शन शुरु की, लेकिन माल्या की इस संपत्ति का कोई खरीददार नहीं मिला। कंपनी पर तकरीबन 6963 करोड़ रुपये बकाया है, जिसे एसबीआई नीलामी के द्वारा पूरा करना चाहती है।

लेकिन इस ऑक्शन में बोली नहीं लगने के बाद ये बात तो साफ हो गई है कि कोई भी विजय माल्या की विवादित संपत्ति में हाथ नहीं लगाना चाहता। ऐसे में एसबीआई कैसे अपना पैसा वसूलेगी। आपको बता दें कि माल्या ने 17 बैकों से लोन ले रखा है, जिसमें सबसे ज्यादा रकम 1600 करोड़ एसबीआई के हैं। जानिए 2 मार्च को किस हसीना के साथ माल्या गये थे विदेश!
एसबीआई ने इसकी बेस रेट 150 करोड़ रुपए लगाई थी। लेकिन उसे कोई खरीददार नहीं मिला। अब तक 12 कंपनियों ने बोली लगाई। उन्होंने 15-15 करोड़ रुपये डिपाजिट किए थे,लेकिन इसकी ऊंची बोली नहीं ली। ऐसे में एसबीआई ई ऑक्शन की नई तारीख का ऐलान जल्द करेगा।
आपको बता दें कि मुंबई में एयरपोर्ट के पास ही किगफिंशर एयरलाइंस का 3988 वर्ग मीटर में दफ्तर बना हुआ है। जिसे लोन न चुका पाने पर एसबीआई कैप ने 15 फरवरी 2015 को सीज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications