गर्मी बढ़ने पर क्या खत्म हो जाएगा कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहतियात बरतें लेकिन परेशान होने जैसी कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 73 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से 56 भारतीय हैं और 17 विदेशी (इटली और कनाडा से) हैं। भारत में इस वायरस के लोगों के एक-दूसरे में फैलने के केस नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हालांकि गर्मियों में फ्लू आम बात नहीं है लेकिन अब तक कोई स्टडी या रिपोर्ट नहीं है जो कहती हो कि गर्मियों में कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। इस पर कई स्टडी अभी भी जारी हैं। लव अग्रवाल ने बताया कि 948 लोगों को विदेशों से भारत लाया गया है। भारतीयों की संक्रमित देशों की गैरजरूरी यात्रा पर रोक लगाई गई है। प्रधानमंत्री खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं।
भारत सरकार ने अब तक मालदीव, म्यांमार, बांग्लादेश, चीन, अमेरिका, मेडागास्कर, श्रीलंका, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू समेत 48 अन्य देशों से 900 भारतीय नागरिकों को निकाला है। देश में हमारे पास करीब 1 लाख टेस्टिंग किट उपलब्ध हैं, अतिरिक्त परीक्षण किट पहले ही ऑर्डर किए जा चुके हैं, ये जल्दी ही मिल जाएंगी। देश में टेस्ट के लिए जगहों पर सुविधाएं दी जा रही हैं।
लव अग्रवाल ने बताया है कि हर वक्त मास्क लगाकर रखने की जरूरत नहीं। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखता है, तो उसे मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा है कि कोरोना वायरस का वैक्सीन आने में कम से कम डेढ़ से दो साल लग जाएंगे।
दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के 118,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और 4,291 लोगों की अब तक मौत हुई है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 60 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं।
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications