पीएम मोदी की रैली में काले कपड़ों को लेकर पाबंदी पर लिया गया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झारखंड में 5 जनवरी को रैली होनी है, लेकिन जिस तरह से पीएम मोदी की रैली में काले कपड़ पहनकर आने पर पाबंदी लगाई गई थी, उसके बाद सरकार की काफी आलोचना हो रही थी। लेकिन लोगों के भारी विरोध के बाद आखिरकार इस पाबंदी को हटा दिया गया है। जिसके बाद पीएम मोदी की रैली में लोग काले कपड़े पहनकर आ सकते हैं। झारखंड के पलामी में पीएम मोदी की रैली में लगी पाबंदी हटने के बाद लोगों में राहत हैं। पलामी के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने बताया कि अब पीएम मोदी की रैली में लोग किसी भी रंग का कपड़ा पहनकर आ सकते हैं।

क्या थी पाबंदी
गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लोग काला कपड़ा पहनकर नहीं आ सकते हैं। इसमे काले रंग के मोजे तक पहनने पर पाबंदी थी। पूर्व आदेश के अनुसार लोग पीएम की रैली में काले रंग के जूते, मोजे, पर्स और टोपी तक पहनकर नहीं आ सकते थे। प्रशासन के इस आदेश के बाद लोग इसका काफी विरोध कर रहे थे। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए इस आदेश को वपास ले लिया गया है।

फैसले की आलोचना
प्रशासन के इस आदेश की तमाम राजनीतिक दलों ने आलोचना की थी, साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस आदेश के खिलाफ लोगों ने जमकर भड़ास निकाली थी। लोगों के भारी विरोध के बीच प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। लेकिन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोग प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए सुरक्षाबलों की मदद करें। दरअसल तमाम स्थानीय शिक्षकों ने धमकी दी थी कि वह पीएम मोदी की रैली में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसके बाद प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किया गया था।

100 से अधिक रैली
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पलामू में बांध सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना 1972 से लंबित थी। इस बांध का निर्माणम 2500 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। जिसकी मदद से पलामू और गढ़वा जिलों को पेयजल और सिंचाई के पानी की सुविधा उपलब्ध होगी। माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जिसकी शुरुआत पंजाब के गुरदासपुर से पीएम मोदी ने कर दी है।
इसे भी पढ़ें- 60 सेकंड की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर क्या-क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications