रेलवे ने दी राहत, नहीं करने जा रहा ट्रेन किराए में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। ट्रेनों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। रेल मंत्रालय की ओर से संसद में इस बात की जानकारी दी गई की आने वाले दिनों में ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी का कोई प्लान नहीं है।

 No proposal to increase fares: Railways

संसद में लिखित जवाब में केंद्रीय राज्य रेल मंत्री राजेन गोहेन ने संसद में कहा कि रेलवे का किराया बढ़ोतरी को लेकर कई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल की मुताबले इस साल रेल यात्रियों की संख्या में 0.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि पीक सीजन में यात्रियों के बोझ को कम करने के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेनें चलती है, जिनपर स्पेशल चार्जेस लगाए गए हैं। इन ट्रेनों का किराया सेकेंड क्लास के किराए से 10 प्रतिशत अधिक होता है। वहीं रेलवे की सुविधा ट्रेनें यात्रियों की संख्या की मांग के आधार पर चलाई जाती है। इन ट्रेनों का किराया तत्काल किराए के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि चूंकि इन ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे को अतिरिक्त तैयारी करनी होती है इस लिए इन ट्रेनों का किराया भी सामान्य से अधिक होता है। बाकी रेलवे सामान्य तौर पर यात्रियों को किराया बढ़ोतरी का कोई बोझ नहीं डालना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+