लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए आज के रेट

नई दिल्ली, 09 सितंबर। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई है उसके बाद विपक्ष लगातार सरकार पर इसके दाम को लेकर घेर रहा है। इस बीच इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं और लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 101.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 107.26 और डीजल के दाम 96.19 रुपए प्रति लीटर हैं।

petrol

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल के दाम 98.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 93.26 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 101.62 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 91.71 रुपए प्रति लीटर हैं। बेंगलुरू में पेट्रोल के दाम 104.70 रुपए और डीजल के दाम 94.04 रुपए प्रति लीटर हैं। इन मेट्रोपोलिटन शहरों के अलावा कई देशभर के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो चुके हैं। भोपाल में पेट्रोल के दाम 109.63 रुपए प्रति लीटर तक हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 97.57 रुपए प्रति लीटर हैं। जयपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 107.81 और डीजल के दाम 97.47 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल और डीजल कंपनियां शेल, एक्सॉन मोबिल, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम अक्सर पेट्रोल और डीजल के दाम को रिवाइज करती रहती हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में फेरबदल अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के आधार पर किया जाता है। कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो यह प्राकृतिक और राजनीतिक फेरबदल के चलते घटता और बढ़ता रहता है, जिसका सीधा असर लोगों को दिखता है। रायटर्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को तेल की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+