सुनंदा पुष्कर मामले में पुलिस पर कोई दबाव नहीं: राजनाथ
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले की जांच में पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं डाला जा रहा है।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, "किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं है और दिल्ली पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है।" राजनाथ ने कहा, "दिल्ली पुलिस की जांच हमेशा निष्पक्ष रही है।"
सुनंदा (52) को दिल्ली के एक आलीशान होटल में 17 जनवरी, 2014 को मृत हालत में पाया गया था। पुलिस का कहना है कि उन्हें जहर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications