नई शिक्षा नीति में आरक्षण प्रावधानों को नहीं बदला जाएगा: निशंक
नई दिल्ली। सोमवार को शुरू हुआ मानसून सत्र में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आरक्षण के मौजूदा प्रावधानों को संशोधित करने की कोई योजना नहीं है। निशंक ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उनसे सवाल किया गया था कि क्या नयी शिक्षा नीति के तहत आरक्षण के प्रावधानों को संशोधित करने की कोई योजना है?

आपको बता दें कि करीब 34 साल बाद आई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications