सावधान: अगर आप दिल्‍ली में हैं और आपकी गाड़ी ज्‍यादा धुंआ देती है तो नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजधानी दिल्‍ली को प्रदूषण मुक्‍त बनाने के लिए सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है। फैसला ये कि अगर आपकी गाड़ी धुंआ छोड़ती है तो आपको दिल्‍ली के पेट्रोल पम्‍पों पर ना ही डीजल मिलेगा और ना ही पेट्रोल। जी हां आने वाले दिनों में दिल्ली में पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) दिखाना अनिवार्य हो जाएगा।

No petrol, diesel for motorists in Delhi without pollution certificate

ये फैसला मुख्‍य सचिव एसके श्रीवास्‍तव की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की गई जिसमें जांच के लिए गठित एक विशेषज्ञ समिति ने सुझाव दिया है कि पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य किया जाए।

श्रीवास्तव ने कहा कि विशेषज्ञ समिति की प्रदूषण पर अंकुश की सिफारिश को पहले ही स्वीकार कर लिया गया है। दिल्ली सरकार लोगों व अन्य अंशधारकों को इस बारे में शिक्षित करने के लिए अभियान चलाएगी। इस फैसले के अनुसार जिन वाहन चालकों के पास पीयूसी नहीं होगा, उन्हें ईधन नहीं मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+