अमित शाह की माने तो यहां फेल हो गए वाजपेयी
नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में विवादित बयान देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकास की गलती गिनवा दी।

उन्होंने वाजपेयी शासनकाल पर उंगली उठाते हुए कहा कि बंग्दालेशी से घुसपैठ की समस्या को तो अटल जी भी हल कर पाएं थे। रैली में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि बंग्लादेशी घुसपैठ भारत के लिए बड़ी समस्या है।
उन्होंने कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व वाली तत्कालीन एनडीए सरकार भी बंग्लादेशी घुसपैठ के मसले को हल नहीं कर पायी थी, क्योंकि उस वक्त बांग्लादेश के साथ लैंड बाउंड्री एग्रीमेंट नहीं था। अमित शाह ने कहा कि बंग्लादेश से हो रहे घुसपैठ को रोकने के लिए केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर भाजपा सरकार की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications