न्यू ईयर पार्टी में शामिल नहीं होंगे PM मोदी के मंत्री
नयी दिल्ली। आज साल 2014 का आखिरी दिन है। कल से नया साल शुरु हो जाएगा। साल के आखिरी रात नए साल का जश्न मनाया जाएगा। पार्टी होग, समारोह होंगे, सम्मेलन होंगे। सब खुशियां मनाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री नए साल के जश्न में हिस्सा नहीं लेंगे।

जी हां पीएम मोदी के मंत्री 31 दिसंबर और 1 जनवरी को भी दफ्तर में नजर आएंगे। मोदी ने मंत्रियों को नए साल के जश्न में शामिल होने की इजाजत नहीं दी है। बतौर प्रधानमंत्री मोदी के लुटियन जोन की कार्यशैली में खासा बदलाव किया है। नए साल के जश्न में न शामिल होने की हिदायत भी इसी बदलाव का हिस्सा है।
मोदी दिन में खुद 18 घंटे काम करते हैं और इसका असर उनके मंत्रियों पर भी दिख रहा है। मोदी के मंत्री अधिक से अधिक वक्त अपने दफ्तरों में बिताते है। मोजी ने मंत्रियों से कहा है कि वो गुड गवर्नेंस के लिए काम करें। नए साल के जश्न में शामिल होने के बजाए देश को जश्न मनाते देखें। उन्होंने कहा है कि मंत्री 31 दिसंबर की आदी रात को आकर उन्हें नए साल की शुभकामानं दें।












Click it and Unblock the Notifications