तो महाराष्ट्र-हरियाणा के कैबिनेट में कोई मुसलमान नहीं होगा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। महाराष्ट्र में 122 सीटों पर और हरियाणा में 47 सीटों पर जीतने वाली भाजपा का एक भी उम्मीदवार मुसलमान नहीं है। यानी कि इन दोनों सूबों की आगामी सरकार में कोई भी मुसलमान नहीं होगा। हरियाणा में वैसे मेवात क्षेत्र से तीन मुसलमान जीते है, पर उनमें से दो इनेलों से संबंध रखते हैं और एक आजाद उम्मीदवार है।

हरियाणा में मेवात क्षेत्र की तीन सीटों नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में दो मुसलमानों टिकट दिए थे। पर उसके पक्ष में बात नहीं। मेवात क्षेत्र में भाजपा ने कसकर कैंपेन भी नहीं किया था।
भाजपा-शिवसेना सरकार
हरियाणा में तो भाजपा अपने बलबूते ही सरकार बनाएंगी। इसलिए वहां पर किसी मुसलमान के कैबिनेट में होने की उम्मीद कम है।
जैसा कि माना जा रहा है कि तमाम गिले-शिकवे मिटाने के बाद महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सरकार बन जाएगी। उस हालत में देश के इस खास राज्य की कैबिनेट में भी एक भी मुसलमान नहीं होगा।
मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार भुवेन्द्र त्यागी ने कहा कि महाराष्ट्र में मुसलमानों का आबादी में खासा बड़ा हिस्सा है। पर,इसके बावजूद कोई भी मुसलमान मंत्री का कैबिनेट में ना होना अफसोस की ही बात होगी। वे मानते हैं कि भाजपा को ज्यादा मुसलमान उम्मीदवारों को टिकट देना चाहिए था। जबकि उसने सिर्फ एक मुसलमान को अपना उम्मीदवार महाराष्ट्र में बनाया। उसका एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार पाशा पटेल ओसा सीट से 27 हजार मतों से हार गया।












Click it and Unblock the Notifications