अमित शाह का फरमान, BJP नेता नहीं कर सकते बड़े होटल, चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अमित शाह ने अध्यक्ष पद संभालते ही भाजपा नेताओं पर नई-नई पाबंदियां लगानी शुरु कर दी है। शाह ने भाजपा नेताओं और मंत्रियों के खर्चों में कटौती करने की ओर संकेत दिए है। शाह ने भाजपा नेताओं को फाइव स्टार होटल में न ठहरने और चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमान न करने के सलाह दी है।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिजूलखर्ची न करने का संदेश दिया है और भाजपा नेताओं को इस पर अमल करना चाहिए। मोदी के संदेश को लागू करने के उद्देश्य से शाह ने कहा है कि भाजपा नेता ट्रेन से ही सफर करें और होटलों के बजाय राज्य सरकारों के गेस्ट हाउस में ठहरें।
शाह ने कहा है कि भाजपा नेता तब ही चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल करें जब बहुत ज्यादा जरुरी हो। शाह जानते है कि पार्टी खर्चों में कटौती से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को फायदा हो सकता है। भाजपा देश भर में जनाधार को बढ़ाना चाहती है। बड़े नेता अगर आदमी के बीच अपनी पहुंच बढ़ाते हैं तो पार्टी को इससे फायदा होगा। उनके मुताबिक अगर पार्टी के खर्चों में कटौती होगी तो जनता के पास सकारात्मक संदेश जाएगा।
शाह भले ही पार्टी के खर्चों में बजत की सोच रहें हो, लेकिन उनके इस फरमान से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्णी आडवाणी की मुश्किलें बढञनी तय है। दरअसल चंद दिनों पहले आडवाणी के कार्यालय से भाजपा हेडक्वार्टर फोन कर चार्टर्ड प्लेन की मांग की गई थी। पार्टी में ये सामान्य प्रक्रिया थी। हालांकि भाजपा हेडक्वार्टर ने आडवाणी के कार्यालय चार्टर्ड प्लेन देने से मना कर दिया। पार्टी की ओर से आडवाणी को बताया गया कि अब केवल आपातकालीन स्थिति में ही चार्टर्ड प्लेन उपलब्ध कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications