आज नहीं बढ़ी पेट्रोल की कीमत, डीजल 9 पैसे महंगा हुआ

Recommended Video

    Petrol - Diesel पर Modi Government ने कम किए थे 2.50 ₹, लेकिन फिर बढे़ 2.51 ₹ | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में हो रही बढ़ोतरी के बीच आज आम जनता को तेल कंपनियों की ओर से कुछ हद तक राहत दी गई है। आज पेट्रोल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। जबकि डीजल के दाम में 9 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 75.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि पेट्रोल की कीमत 82.72 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।

    petrol

    वहीं मुंबई की बात करें तो यहां डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बढ़ोतरी के बाद मुंबई में डीजल की कीमत 79.11 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि पेट्रोल की कीमत 88.18 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें कि रविवार को पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

    इसे भी पढ़ें- रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया आखिर क्यों HAL को नहीं दी गई राफेल डील

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+